
कानूनी जागरूकता से सशक्त होंगे बच्चे, कन्या आश्रम फरसगांव में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
नारायणपुर, 28 जुलाई 2026। बच्चों को उनके अधिकारों और कानूनी सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कन्या आश्रम शाला फरसगांव में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्राओं को कानूनी अधिकारों, बाल सुरक्षा, स्वास्थ्य और सहायता सेवाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
यह शिविर माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव सुश्री गायत्री साय के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन तालुका विधिक सेवा समिति नारायणपुर के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र कुमार ठाकुर, अपर सत्र न्यायाधीश एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती बरखा रानी वर्मा के निर्देशानुसार किया गया।
शिविर के दौरान अधिकार मित्र वर्षा कुमेटी ने बच्चों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका और निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को गुड टच और बैड टच की पहचान, व्यक्तिगत सुरक्षा, पोक्सो अधिनियम 2012, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा नशा मुक्ति अभियान के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही मलेरिया, टायफाइड सहित मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों पर भी बच्चों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में कन्या आश्रम शाला के प्रधान अध्यापक प्रेम कुमार कश्यप, सहायक शिक्षक उमेश्वर मलिधा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
प्रमुख बिंदु
कन्या आश्रम शाला फरसगांव में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित।
बच्चों को कानूनी अधिकारों और निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई।
गुड टच, बैड टच और पोक्सो अधिनियम 2012 पर विशेष जागरूकता।
चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और नशा मुक्ति अभियान की दी गई जानकारी।
मलेरिया, टायफाइड सहित मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए गए।