CG: छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश, बस्तर संभाग अब भी औसत से पीछे

छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश, बस्तर संभाग अब भी औसत से पीछे

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है और प्रदेश के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की जा रही है। राज्य राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की 21 जुलाई 2026 तक जारी रिपोर्ट के अनुसार 1 जून से अब तक प्रदेश में औसतन 356.2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जो पिछले 10 वर्षों के औसत का 87.1 प्रतिशत है।

प्रदेश में सबसे अधिक वर्षा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 576.7 मिमी दर्ज की गई है, जो सामान्य से 181.4 प्रतिशत अधिक है। वहीं बलरामपुर जिले में 391.8 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जो सामान्य का 160 प्रतिशत है। इसके अलावा जांजगीर-चांपा, बालोदबाजार, महासमुंद, रायपुर और बिलासपुर सहित कई जिलों में भी सामान्य से अधिक बारिश हुई है।

 

उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों जैसे सरगुजा, सूरजपुर, जशपुर और रायगढ़ में अब भी औसत से कम वर्षा दर्ज की गई है, हालांकि मानसून की सक्रियता के चलते आने वाले दिनों में इसमें बढ़ोतरी की संभावना है।

 

बस्तर संभाग की स्थिति

 

बस्तर संभाग के अधिकांश जिले अब भी सामान्य वर्षा से पीछे चल रहे हैं।

 

नारायणपुर – 384.8 मिमी वर्षा, सामान्य का 79.4 प्रतिशत

 

बस्तर – 298.0 मिमी, सामान्य का 60.7 प्रतिशत

 

कोंडागांव – 263.8 मिमी, सामान्य का 56.5 प्रतिशत

 

कांकेर – 261.2 मिमी, सामान्य का 50.8 प्रतिशत

 

बीजापुर – 359.7 मिमी, सामान्य का 49.3 प्रतिशत

 

सुकमा – 304.5 मिमी, सामान्य का 45.8 प्रतिशत

 

दंतेवाड़ा – 438.9 मिमी, सामान्य का 86.2 प्रतिशत

 

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी – 203.3 मिमी, सामान्य का 40.4 प्रतिशत

 

 

आंकड़ों से स्पष्ट है कि दंतेवाड़ा को छोड़कर बस्तर संभाग के अधिकांश जिलों में अब तक औसत से कम वर्षा हुई है। विशेष रूप से बीजापुर, सुकमा, कांकेर, कोंडागांव और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में बारिश का प्रतिशत काफी कम है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मानसून के और सक्रिय होने से इन क्षेत्रों में वर्षा बढ़ने की संभावना है।

Exit mobile version