CG News: RTE प्रवेश का अंतिम अवसर, 22 जुलाई से शुरू होगा तीसरा चरण

5 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन, 10 से 14 अगस्त के बीच लॉटरी से होगा चयन

 

 

रायपुर। शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश प्रक्रिया का तीसरा और अंतिम चरण 22 जुलाई से शुरू होगा। इस चरण में केवल वे पात्र बच्चे आवेदन कर सकेंगे, जिन्हें पहले और दूसरे चरण में प्रवेश नहीं मिल सका है।

 

स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार, 21 जुलाई को निजी स्कूलों में उपलब्ध रिक्त सीटों की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 22 जुलाई से 5 अगस्त तक अभिभावक RTE पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के आधार पर 10 से 14 अगस्त के बीच लॉटरी के माध्यम से बच्चों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों का प्रवेश संबंधित निजी स्कूलों में 17 से 25 अगस्त तक कराया जाएगा।

 

विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि RTE प्रवेश प्रक्रिया 27 अगस्त तक हर हाल में पूरी कर ली जाए, ताकि पात्र बच्चों को समय पर शिक्षा का लाभ मिल सके।

 

दंडकारण्य दर्पण

Exit mobile version