CG News: रायपुर के जेएनएम मेडिकल कॉलेज को मिली 20 नई एमबीबीएस सीटों की मंजूरी, अब 250 छात्र ले सकेंगे प्रवेश

एनएमसी की स्वीकृति से बढ़ी प्रवेश क्षमता, प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय (जेएनएम मेडिकल कॉलेज) में 20 नई एमबीबीएस सीटों को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही कॉलेज की कुल एमबीबीएस सीटें 230 से बढ़कर 250 हो गई हैं।

नई सीटों की मंजूरी मिलने के बाद आगामी शैक्षणिक सत्र से जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 250 विद्यार्थी एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकेंगे। इससे प्रदेश के अधिक विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

 

सरकार का मानना है कि मेडिकल कॉलेज में सीटों की संख्या बढ़ने से न केवल मेडिकल शिक्षा को मजबूती मिलेगी, बल्कि भविष्य में प्रदेश को अधिक संख्या में प्रशिक्षित डॉक्टर भी उपलब्ध होंगे। इससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के साथ चिकित्सा क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी।

 

चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की दिशा में यह निर्णय प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि सीटें बढ़ने से राज्य के विद्यार्थियों को अन्य राज्यों पर निर्भरता कम करनी पड़ेगी और स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण मेडिकल शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे।

 

दंडकारण्य दर्पण

Exit mobile version