CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने निगम, मंडलों और आयोगों में की नई नियुक्तियां

महिला आयोग, शिक्षा आयोग, अनुसूचित जाति आयोग समेत विभिन्न संस्थाओं को मिले नए अध्यक्ष, सरकार ने जारी किए आदेश

 

 

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न निगमों, मंडलों और आयोगों में अध्यक्षों की नियुक्ति करते हुए कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और कल्याणकारी संस्थाओं के लिए नए अध्यक्षों की घोषणा की गई है।

जारी नियुक्तियों के अनुसार गौरीशंकर श्रीवास को छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्प कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। ममता साहू को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं रामलाल चौहान को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है।

 

इसी क्रम में आनंद निषाद को मछुआ कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजेश कुमार राजपूत को छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडल का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि राजेंद्र नायक को शाकंभरी बोर्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

इसके अलावा सुधीर गौतम को छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों के साथ सरकार ने विभिन्न बोर्डों और आयोगों के कार्यों को गति देने तथा संबंधित क्षेत्रों में योजनाओं के प्रभावी संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

 

सरकार की इन नियुक्तियों को विभिन्न सामाजिक वर्गों और संस्थाओं के प्रतिनिधित्व को मजबूत करने के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यों में नई ऊर्जा लाने की पहल के रूप में देखा जा रहा है। संबंधित अध्यक्ष शीघ्र ही अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Exit mobile version