CG News: मनरेगा कर्मचारियों का बड़ा ऐलान, 2 जुलाई से प्रदेशभर में चरणबद्ध हड़ताल

ग्रेड पे, एचआर पॉलिसी और सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन, 12 हजार से अधिक कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन।

 

 

 

 

 

 

दण्डकारण्य दर्पण

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मनरेगा कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। ग्रेड पे, एचआर पॉलिसी लागू करने और सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न मांगों को लेकर राज्यभर के 12 हजार से अधिक कर्मचारी 2 जुलाई से हड़ताल पर जाएंगे।

 

कर्मचारियों द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 2 जुलाई को सभी जनपद पंचायत मुख्यालयों में प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 3 जुलाई को जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन होगा, जबकि 4 जुलाई को राज्य स्तर पर आंदोलन आयोजित किया जाएगा।

 

मनरेगा कर्मचारी लंबे समय से नियमित सेवा नीति, वेतनमान में सुधार, ग्रेड पे, एचआर पॉलिसी और सामाजिक सुरक्षा जैसी मांगों को लेकर सरकार से निर्णय लेने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि कई बार मांगों से शासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।

कर्मचारी संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इस हड़ताल का असर प्रदेश में मनरेगा से जुड़े विकास कार्यों और प्रशासनिक गतिविधियों पर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Exit mobile version