एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नारायणपुर में हुआ वृक्षारोपण

जनप्रतिनिधियों ने लगाया पौधा, नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण की अपील

दण्डकारण्य दर्पण

 

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नारायणपुर में हुआ वृक्षारोपण

 

जनप्रतिनिधियों ने लगाया पौधा, नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण की अपील

 

पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ नगर पालिका परिषद नारायणपुर द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पालिका परिषद परिसर के सामने आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं नगर पालिका अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल द्वारा पौधा लगाकर की गई। इसके बाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने क्रमवार वृक्षारोपण किया और नागरिकों से भी कम से कम एक पौधा लगाने का आग्रह किया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण को सुंदर, स्वच्छ और संतुलित बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है तथा वृक्षारोपण आज की सबसे बड़ी जरूरत है।

 

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल, उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामचंद्र यादव सहित पार्षद रीता मंडल, संगीता जैन, कीर्ति पोटाई, संतोष गोटा, संजय नंदी, कमलापति मिश्रा, नेहा कश्यप, रमशिला नाग, प्रवीण गोलछा, कौशल बघेल, गोविन्द भोयर एवं हेमंत पात्र उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अनिल खोबरागढ़, नगर पालिका उप अभियंता बसंत कुंजाम, राजस्व निरीक्षक भूषण लाल देशमुख, काशीनाथ मानिकपुरी, नासिर फारुकी, शुभम भंडारी, अजय रॉय तथा नगर पालिका के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल हुए।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण देने के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान इसी दिशा में समाज को जागरूक करने का एक सार्थक प्रयास है।

Exit mobile version