CG: प्री-मानसून ने बदला मौसम का मिजाज, छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार बढ़े

कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना, राजनांदगांव रहा सबसे गर्म जिला, तापमान 43.5 डिग्री दर्ज

 

 

 

दण्डकारण्य दर्पण

 

छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की दस्तक, कई जिलों में बारिश के आसार

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से आंशिक राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना बनी हुई है।

 

प्रदेश में तापमान अभी भी सामान्य से अधिक बना हुआ है। सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बिलासपुर में 42.6 डिग्री, रायपुर में 42 डिग्री और नारायणपुर में 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

 

इसके अलावा बेमेतरा और कबीरधाम (कवर्धा) में 41.5 डिग्री, दुर्ग में 40.8 डिग्री तथा जांजगीर-चांपा में 40.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में तापमान 39.1 डिग्री रहा, जबकि बस्तर संभाग के जगदलपुर में 36.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के प्रभाव से आने वाले दिनों में बादल छाने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी रहेगी। इससे तापमान में कुछ गिरावट आने के आसार हैं और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

Exit mobile version