CG News: सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, 3 किलो वजनी आईईडी बरामद

गटटाकाल के पहाड़ी क्षेत्र में संयुक्त सर्चिंग अभियान के दौरान मिली सफलता, बीडीएस टीम ने मौके पर ही विस्फोटक को किया निष्क्रिय

दण्डकारण्य दर्पण 

सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, सर्चिंग अभियान में प्रेशर कुकर आईईडी बरामद

कांकेर। जिले के पखांजुर क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान महत्वपूर्ण सफलता मिली है। कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम गटटाकाल स्थित पहाड़ी इलाके में सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने 3 किलोग्राम वजनी प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किया।

यह कार्रवाई जिला पुलिस, बीएसएफ और बम निष्क्रिय दस्ता (बीडीएस) की संयुक्त टीम द्वारा की गई। सर्चिंग के दौरान संदिग्ध वस्तु मिलने पर बीडीएस टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद विशेषज्ञों ने आईईडी को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सीमावर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा बलों की सतर्कता और लगातार कार्रवाई के चलते नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा रहा है।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा नक्सलियों की किसी भी साजिश को विफल करने के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद हैं।

Exit mobile version