CG News; बस्तर की विकास रेखा बनेगा NH-130D : मंत्री केदार कश्यप

गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निर्माण पर सरकार का फोकस* 

बस्तर की विकास रेखा बनेगा NH-130D : मंत्री केदार कश्यप

 

*गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निर्माण पर सरकार का फोकस*

 

*बस्तर की कनेक्टिविटी को नई गति देगा राष्ट्रीय राजमार्ग 130-D*

 

नारायणपुर। वन मंत्री केदार कश्यप ने आज गढ़बेंगाल चौक से कोण्डागांव तक राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130-डी के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति और समयसीमा की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि यह मार्ग बस्तर क्षेत्र की जीवनरेखा है, जो कोण्डागांव सहित आसपास के क्षेत्रों को बेहतर यातायात सुविधा, व्यापारिक गतिविधियों और विकास से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा तय समयसीमा में कार्य पूर्ण करना प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क निर्माण की वर्तमान प्रगति, पुल-पुलियों और अन्य अधोसंरचना कार्यों की जानकारी दी। मंत्री केदार कश्यप ने निर्देश दिए कि बरसात के पूर्व अधिकतम कार्य पूर्ण किया जाए ताकि आम जनता को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग 130-डी के पूर्ण होने से बस्तर क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और अधिक आसान होगी।

 

वनमंत्री कश्यप ने कहा कि “सुशासन की सरकार प्रदेश में मजबूत और सुविधाजनक यातायात व्यवस्था विकसित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। सड़कें आवागमन का माध्यम के साथ विकास और समृद्धि का आधार हैं।”

—///—

Exit mobile version