CG News: पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर सीएम साय की अपील प्रदेश में ईंधन का पर्याप्त भंडार, घबराने की जरूरत नहीं

अफवाहों के बीच मुख्यमंत्री की जनता से अपील, पर्याप्त स्टॉक और लगातार सप्लाई से सामान्य बनी हुई है ईंधन व्यवस्था

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर सीएम साय की अपील
प्रदेश में ईंधन का पर्याप्त भंडार, घबराने की जरूरत नहीं

रायपुर। पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने प्रदेशवासियों से संयम बनाए रखने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में स्पष्ट कहा कि छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा ईंधन की सप्लाई लगातार सुचारू रूप से जारी है।

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से केवल आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लेने और किसी भी भ्रामक जानकारी या अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता की सजगता, संयम और सहयोग से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश की ईंधन व्यवस्था सामान्य रूप से संचालित होती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लोगों से जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देने का आग्रह करते हुए कहा कि सकारात्मक सोच, सहयोग और धैर्य के साथ सभी को राष्ट्रहित में अपना योगदान देना चाहिए। सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

Exit mobile version