CG News: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से आम लोगों की बढ़ी चिंता

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी महंगाई की मार से आम जनता की बढ़ी परेशानी

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी
महंगाई की मार से आम जनता की बढ़ी परेशानी

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी का असर अब भारत के ईंधन बाजार पर भी साफ दिखाई देने लगा है। पेट्रोल और डीजल के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी होने से आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। नई दरों के अनुसार पेट्रोल की कीमत में ₹3.14 प्रति लीटर और डीजल में ₹3.11 प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई है।

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर ₹97.91 प्रति लीटर और डीजल ₹90.78 प्रति लीटर पहुंच गया है। तेल कंपनियों द्वारा बढ़ाए गए दामों का सीधा असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है। परिवहन लागत बढ़ने से बाजार में अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है।

विशेषज्ञों के अनुसार ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी उछाल आया है। इसी वैश्विक संकट का प्रभाव भारतीय बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। लगातार बढ़ती तेल कीमतों से आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ता जा रहा है, वहीं आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है।

Exit mobile version