CG News “हमर फिट नारायणपुर” अभियान से फिटनेस की ओर बढ़ रहे युवा

नारायणपुर पुलिस के माड़ मैत्री खेल महोत्सव के तहत रोज सुबह पीटी, रनिंग और जुंबा गतिविधियों का आयोजन, युवाओं और आम नागरिकों को दिया जा रहा फिट रहने का संदेश

नारायणपुर पुलिस द्वारा युवाओं और आम नागरिकों को फिटनेस तथा खेल गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से “हमर फिट नारायणपुर” माड़ मैत्री खेल महोत्सव के तहत नियमित फिटनेस कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस पहल के माध्यम से जिले में स्वस्थ और सकारात्मक वातावरण तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 6:45 बजे तक हाई स्कूल ग्राउंड नारायणपुर में विभिन्न फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पीटी, रनिंग और जुंबा जैसी गतिविधियां शामिल हैं, जिनमें जिले के युवा, खिलाड़ी और आम नागरिक भाग ले सकते हैं।

 

नारायणपुर पुलिस ने जिले के सभी युवाओं और स्थानीय प्रतिभागियों से इस आयोजन में शामिल होने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि खेल और फिटनेस न केवल शरीर को स्वस्थ बनाते हैं, बल्कि आपसी मित्रता, अनुशासन और सामाजिक समरसता को भी मजबूत करते हैं।

 

“हमर फिट नारायणपुर” अभियान के जरिए युवाओं को नशे और नकारात्मक गतिविधियों से दूर रखते हुए खेल संस्कृति को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जा रहा है। पुलिस विभाग का मानना है कि खेल भावना और सामुदायिक सहभागिता से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

Exit mobile version