CG News: रायपुर में IPL का महामुकाबला आज, क्रिकेट प्रेमियों का उमड़ा सैलाब

देशभर से पहुंचे दर्शक, खिलाड़ियों को देखने का उत्साह चरम पर

 

 

दंडकारण्य दर्पण

प्रधान संपादक : बिन्देश पात्र

रायपुर। राजधानी रायपुर आज क्रिकेट के रंग में पूरी तरह रंगा नजर आ रहा है। आईपीएल के रोमांचक मुकाबले को लेकर सुबह से ही क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ स्टेडियम के आसपास जुटने लगी है। हर तरफ अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की झलक पाने की उत्सुकता साफ दिखाई दे रही है।

 

छत्तीसगढ़ सहित उड़ीसा, महाराष्ट्र, झारखंड और बिहार से बड़ी संख्या में दर्शक रायपुर पहुंचे हैं। क्रिकेट फैंस का कहना है कि आईपीएल जैसे बड़े आयोजन का रायपुर में होना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और लोग अपने पसंदीदा टीमों और खिलाड़ियों के समर्थन में जर्सी व झंडों के साथ नजर आ रहे हैं।

 

दर्शकों का कहना है कि रायपुर में इस स्तर का क्रिकेट आयोजन खेल संस्कृति को नई पहचान देगा। स्टेडियम के बाहर सेल्फी प्वाइंट, टीम जर्सी और क्रिकेट सामग्री की दुकानों पर भी भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

 

वहीं दूसरी ओर आईपीएल मैच को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह चाक-चौबंद कर दी गई है। खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए एंट्री गेट पर तीन लेयर की विशेष सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं और कड़ी जांच के बाद ही खिलाड़ियों एवं अधिकारियों को स्टेडियम में प्रवेश दिया जा रहा है।

पुलिस प्रशासन, ट्रैफिक विभाग और सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से पूरे आयोजन पर नजर बनाए हुए हैं ताकि मैच के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

दर्शकों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया हमारे संवाददाता इम्तियाज अंसारी ने।

 

 

Exit mobile version