नारायणपुर। नक्सलियों द्वारा प्लांट किये गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से एक व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में व्यापारी मोटरसाइकिल चलाकर जिला अस्पताल पहुंचा है।
जानकारी देते हुए घायल ने बताया कि सोनपुर के साप्ताहित बाज़ार में घायल व्यापारी सुसेन देवरी कबाड़ी सामान की खरीदी करने पहुंचा था। जिसके बाद सोनपुर के अंदरूनी क्षेत्रों से खरीदी कर लौटने के दौरान अचानक आईईडी ब्लास्ट हो गया। जिसमे कबाड़ी व्यापारी घायल हो गया। जिसके बाद लहू लुहान अवस्था में खुद की गाड़ी से जिला अस्पताल नारायणपुर पहुंचा। जहां घायल का उपचार जारी है। घायल के शरीर से फंसे आईईडी के टुकड़े को डॉक्टरों ने निकाल दिया है। फ़िलहाल घायल खतरे से बाहर है।