
दंडकारण्य दर्पण
बड़ी खबर
चोर को पकड़ने गई पुलिस की गाड़ी लेकर ही फरार हुआ शातिर
सत्तीपारा में रेड के दौरान बड़ा घटनाक्रम
प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे थाना स्टाफ के साथ गांजा रेड करने पहुंचे थे, तभी एक शातिर चोर मौके का फायदा उठाकर पुलिस की बोलेरो वाहन लेकर फरार हो गया।
फिल्मी अंदाज में चोरी, पुलिस रह गई दंग
रेड के दौरान अचानक हुए इस घटनाक्रम ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। पुलिस टीम के सामने से ही आरोपी गाड़ी लेकर चंपत हो गया।
मोबाइल बना मास्टर की, ऐसे पहुंची पुलिस आरोपी तक
बोलेरो में प्रशिक्षु डीएसपी का मोबाइल छूट गया था। इसी मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने आरोपी की सटीक जानकारी जुटाई।
राम मंदिर के पास मिला सुराग, गाड़ी बरामद
पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए राम मंदिर के पास से बोलेरो वाहन को बरामद कर लिया।
आरोपी गिरफ्तार, चालाकी नहीं आई काम
शातिर चोर मुकेश नामदेव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से बोलेरो वाहन और उसकी चाबी भी जब्त की गई है।
पुलिस की सूझबूझ से बड़ा नुकसान टला
तेज कार्रवाई और टेक्नोलॉजी की मदद से पुलिस ने न सिर्फ वाहन बरामद किया, बल्कि आरोपी को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।