CG News: कार्यकर्ताओं से जुड़ाव बढ़ाने BJP का नया अभियान, टिफीन के साथ संवाद पर जोर

छत्तीसगढ़ में फिर गरमाई ‘टिफीन पॉलिटिक्स’, शक्ति केंद्रों में बैठकों का दौर शुरू

 

 

दंडकारण्य दर्पण

 

छत्तीसगढ़ में फिर गरमाई ‘टिफीन पॉलिटिक्स’, शक्ति केंद्रों में बैठकों का दौर शुरू

 

कार्यकर्ताओं से जुड़ाव बढ़ाने BJP का नया अभियान, टिफीन के साथ संवाद पर जोर

 

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करने के लिए शक्ति केंद्र स्तर पर टिफीन बैठकों की शुरुआत कर दी है।

 

इस पहल की शुरुआत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की, जिसके बाद अब इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जा रहा है। पार्टी के निर्देश के अनुसार सभी शक्ति केंद्रों में नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच टिफीन के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।

 

इस संबंध में भाजपा के प्रदेश महामंत्री नवीन मारकंडेय ने बताया कि प्रदेश के सभी शक्ति केंद्रों में टिफीन बैठक की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बैठकों से कार्यकर्ताओं के बीच आत्मीयता बढ़ती है और संगठन में बेहतर सामंजस्य स्थापित होता है।

 

पार्टी का मानना है कि अनौपचारिक माहौल में होने वाली ये बैठकें कार्यकर्ताओं को खुलकर अपनी बात रखने का अवसर देती हैं, जिससे संगठनात्मक मजबूती मिलती है।

आने वाले समय में यह अभियान प्रदेश की राजनीति में बड़ा असर डाल सकता है, क्योंकि इससे जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ और मजबूत होने की संभावना जताई जा रही है।

(दंडकारण्य दर्पण – विश्वसनीय खबर, सबसे पहले)

Exit mobile version