CG News: 29 अप्रैल को जनजातीय सलाहकार परिषद की अहम बैठक

दंडकारण्य दर्पण

रायपुर | 27 अप्रैल 2026

29 अप्रैल को जनजातीय सलाहकार परिषद की अहम बैठक

रायपुर में 29 अप्रैल को जनजातीय सलाहकार परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में संपन्न होगी।

बैठक में अनुसूचित क्षेत्रों के प्रशासन से संबंधित राज्यपाल प्रतिवेदन 2024-25 के अनुमोदन पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा भी की जाएगी।

कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं का प्रस्तुतीकरण परिषद के समक्ष रखा जाएगा।

इसके अलावा आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान में रिक्त पदों की भर्ती सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक में मंत्रीगण, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी एवं परिषद के सदस्य उपस्थित रहेंगे।


(दंडकारण्य दर्पण – विश्वसनीय खबर, आपके साथ)

Exit mobile version