CG News: अब सिर्फ NCERT से पढ़ाई: निजी स्कूलों पर सख्ती, महंगी किताबों पर रोक

 

 

अब सिर्फ NCERT से पढ़ाई: निजी स्कूलों पर सख्ती, महंगी किताबों पर रोक

 

राज्य में शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और अभिभावक हितैषी बनाने के लिए बड़ा निर्णय लिया गया है। अब CBSE से जुड़े निजी स्कूलों में केवल NCERT पाठ्यक्रम की किताबें ही अनिवार्य रूप से लागू होंगी। निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें छात्रों पर थोपने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह फैसला अभिभावकों पर पड़ रहे अतिरिक्त आर्थिक बोझ को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है। कई शिकायतें सामने आ रही थीं कि निजी स्कूल बच्चों को महंगी किताबें खरीदने के लिए बाध्य कर रहे हैं, जिससे परिवारों पर अनावश्यक खर्च बढ़ रहा था।

 

प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि कक्षा 1 से 8 तक RTE के तहत सभी बच्चों को मुफ्त NCERT पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएं। वहीं कक्षा 9 से 12 तक भी छात्रों को निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकेगा।

 

इसके अलावा, CG बोर्ड से जुड़े स्कूलों में SCERT और पाठ्य पुस्तक निगम की किताबें ही अनिवार्य रूप से लागू रहेंगी। यूनिफॉर्म और स्टेशनरी के मामले में भी किसी एक दुकान से खरीदारी के लिए दबाव बनाना पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।

 

जिलों के कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही अभिभावकों की शिकायतों के समाधान के लिए हर जिले में पारदर्शी व्यवस्था विकसित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

 

प्रशासन ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कदम शिक्षा व्यवस्था में सुधार और आम जनता को राहत देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Exit mobile version