
दंडकारण्य दर्पण
मानसिक तनाव की त्रासदी: पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, जंगल में मिला दंपत्ति का शव
कोंडागांव। जिले के ग्राम कोकोड़ी के गोकाड़भांटा जंगल के पास एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतकों की पहचान धनेश्वर नेताम (35 वर्ष) और उनकी पत्नी सुबत्ती नेताम (37 वर्ष) के रूप में हुई है, जो धरशली पारा करंजी कोकोड़ी के निवासी थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों 9 अप्रैल को बनियांगांव स्थित अपने रिश्तेदार के घर गए हुए थे। वापस लौटते समय जंगल के पास पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
ग्रामीणों के अनुसार धनेश्वर नेताम पिछले कुछ महीनों से मानसिक तनाव से गुजर रहा था और पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।