
दंडकारण्य दर्पण
सड़क सुरक्षा को लेकर नारायणपुर पुलिस सख्त, नियम पालन करने वालों का सम्मान – उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई के संकेत
नारायणपुर, 08 अप्रैल 2026।
जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से नारायणपुर पुलिस द्वारा व्यापक यातायात जागरूकता एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया के निर्देशन में जिला मुख्यालय सहित सभी थाना क्षेत्रों में संचालित हुआ।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को प्रोत्साहित करने के लिए हेलमेट पहनकर दोपहिया चलाने वाले और सीट बेल्ट लगाकर चारपहिया वाहन चलाने वालों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। वहीं अन्य चालकों को नियमों के पालन के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग की समझाइश दी गई।
📍 सघन चेकिंग अभियान में कार्रवाई
05 अप्रैल 2026 को राष्ट्रीय राजमार्ग 130डी गढ़बेगांल तिराहा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन एवं यातायात प्रभारी मोहसिन खान के नेतृत्व में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान—
मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाने वाले 15 चालकों पर कार्रवाई
कुल 40 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही
दस्तावेजों की गहन जांच, मामूली त्रुटि पर चेतावनी
अब सख्ती के संकेत
पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया ने स्पष्ट किया कि जागरूकता अभियान के बाद अब नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विशेष रूप से इन मामलों में कोई नरमी नहीं—
बिना हेलमेट वाहन चलाना
बिना सीट बेल्ट ड्राइविंग
तीन सवारी बैठाना
नशे में वाहन चलाना
📢 पुलिस की अपील
जिला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि—
मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठाएं
हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें
नाबालिगों को वाहन न चलाने दें
ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग न करें
यातायात संकेतों का पालन करें
“आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी; यातायात नियमों का पालन है बड़ी समझदारी।”