CG News: बिजली कटौती से त्रस्त जनता, आप ने सौंपा ज्ञापन समस्या के शीघ्र समाधान की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी

 

 

दंडकारण्य दर्पण

कोंडागांव | 02 अप्रैल 2026

 

बिजली कटौती से त्रस्त जनता, आप ने सौंपा ज्ञापन

समस्या के शीघ्र समाधान की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी

 

कोंडागांव। जिले में लगातार हो रही अनियमित बिजली कटौती को लेकर आम आदमी पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला अध्यक्ष सुक्कू नाग के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।

 

ज्ञापन सौंपते हुए सुक्कू नाग ने कहा कि क्षेत्र में बार-बार हो रही बिजली कटौती से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। किसान, विद्यार्थी और व्यापारी सभी इससे परेशान हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी व्यापक स्तर पर पदयात्रा कर आंदोलन शुरू करेगी।

 

उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी पूर्व में भी कई बार इस मुद्दे को उठा चुकी है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। ऐसे में इस बार पार्टी जनसमर्थन के साथ सड़कों पर उतरने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

पार्टी ने प्रशासन से मांग की है कि बिजली आपूर्ति को तत्काल नियमित किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

 

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी संतोष नाग, ब्लॉक अध्यक्ष बड़ेडोंगर बिरजू सलाम, मुकेश पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष धनोरा सरवन यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Exit mobile version