CG News: आदिवासी उपयोजना के तहत कृषक प्रशिक्षण आयोजित, सोयाबीन की उन्नत खेती पर जोर

कृषि विज्ञान

दंडकारण्य दर्पण

 

नारायणपुर: आदिवासी उपयोजना के तहत कृषक प्रशिक्षण आयोजित, सोयाबीन की उन्नत खेती पर जोर

 

नारायणपुर। कृषि विज्ञान केंद्र, नारायणपुर में आदिवासी उपयोजना अंतर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. दिबेंदु दास ने की। यह प्रशिक्षण अखिल भारतीय समन्वित सोयाबीन अनुसंधान परियोजना के तहत आयोजित हुआ, जिसमें जिले के विभिन्न अंचलों से आए ग्रामीण एवं आदिवासी किसानों ने भाग लिया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. दिबेंदु दास ने किसानों को सोयाबीन की उन्नत खेती, इसके लाभ तथा उन्नत किस्मों के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

 

डॉ. हरेंद्र कुमार टोंडे ने सोयाबीन की वैज्ञानिक खेती पर विस्तार से जानकारी देते हुए उत्तम बीज चयन, बीज उपचार की विधि, बुआई का सही समय एवं तरीका, खाद एवं उर्वरक प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण, फसल कटाई के उचित समय और बीज भंडारण की वैज्ञानिक विधियों के बारे में बताया। साथ ही फसल चक्र अपनाकर अधिक उत्पादन प्राप्त करने के उपाय भी साझा किए।

 

इसी क्रम में डॉ. आलिया अफरोज ने सोयाबीन फसल में लगने वाले कीटों की पहचान एवं उनके प्रभावी नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी। वहीं श्री इंद्र कुमार ने फसल में होने वाले रोगों की पहचान और उनके समुचित प्रबंधन के बारे में किसानों को जागरूक किया।

कार्यक्रम में डॉ. ललित वर्मा, डॉ. अंकिता सिंह सहित कृषि विज्ञान केंद्र के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

 

प्रशिक्षण के पश्चात किसानों को प्रक्षेत्र भ्रमण कराया गया, जहां उन्होंने उन्नत कृषि तकनीकों को प्रत्यक्ष रूप से देखा और समझा।

 

 

Exit mobile version