CG News: लक्ष्यवीर नाग का नवोदय में चयन, कोंडागांव के कोनगुड़ क्षेत्र में खुशी की लहर

लक्ष्यवीर नाग का नवोदय में चयन, कोंडागांव के कोनगुड़ क्षेत्र में खुशी की लहर

 

कोंडागांव जिले के फरसगांव विकासखंड के कोनगुड़ क्षेत्र से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कोनगुड़ के छात्र लक्ष्यवीर नाग का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय, कोंडागांव में कक्षा 6वीं के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

लक्ष्यवीर नाग, पिता मनीष कुमार नाग, ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है। चयन की खबर मिलते ही विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल बन गया। शिक्षकों और सहपाठियों ने लक्ष्यवीर को बधाई दी और उसकी उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।

 

विद्यालय के प्राचार्य नेहेश्वर वर्मा ने लक्ष्यवीर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। वहीं शिक्षक देव यादव, रोशन प्रधान और किशन बर्मन सहित समस्त स्टाफ ने भी छात्र की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

 

लक्ष्यवीर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था।

 

स्थानीय लोगों का मानना है कि लक्ष्यवीर की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य बच्चों को भी शिक्षा के प्रति प्रेरित करेगी।

Exit mobile version