
जापान के राजनयिक ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से की मुलाकात, निवेश पर चर्चा
रायपुर: मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री Abe Noriaki ने सौजन्य मुलाकात की। यह मुलाकात रायपुर स्थित विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई।
बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश और आर्थिक सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश के अवसरों की जानकारी देते हुए जापानी कंपनियों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने जापानी राजनयिक का पारंपरिक तरीके से शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया और उन्हें भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट की।
इस अवसर पर विधायक Kiran Deo और Sushant Shukla भी मौजूद रहे।