Chhattisgarh: भोगापाल में शुरू हुआ आधार कार्ड शिविर

ग्राम पंचायत भोगापाल में आधार कार्ड शिविर आयोजित

कोंडागांव जिले के फरसगांव विकासखंड के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत भोगापाल में शनिवार को आधार कार्ड बनने व अपडेट शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और नए आधार कार्ड बनवाने के साथ-साथ नाम–पता संशोधन, मोबाइल नंबर अपडेट सहित अन्य आवश्यक सुधार कार्यों का लाभ उठाया।
दूरस्थ भौगोलिक स्थिति के कारण ग्रामीणों को पहले आधार संबंधी कार्यों के लिए ब्लॉक या जिला मुख्यालय तक लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे समय और आर्थिक बोझ दोनों बढ़ते थे। इस विशेष शिविर के आयोजन से ग्रामीणों को गांव स्तर पर ही सुविधा मिल गई और उन्हें काफी राहत महसूस हुई।

आधार सेवा संचालक मायाराम कोर्राम ने जानकारी देते हुए* बताया कि शिविर में लगभग 180 लोगों के नए आधार कार्ड बनाए गए तथा कई ग्रामीणों के आधार में आवश्यक अपडेट किए गए। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे शिविर ग्रामीण अंचलों में लगाए जाएंगे, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति आधार सुविधा से वंचित न रहे।

वहीं *युवा मोर्चा जिला मंत्री भानु नाग ने आधार सेवा की टीम की सराहना करते हुए*
कहा कि भोगापाल जैसे सुदूर वनांचल क्षेत्र में शिविर आयोजित करना सराहनीय पहल है। इससे ग्रामीणों का समय और धन दोनों की बचत हुई तथा उन्हें जिला, ब्लॉक या उप तहसील मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़े। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बुजुर्ग ग्रामीण उपस्थित रहे।

कोंडागांव जिले के फरसगांव विकासखंड के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत भोगापाल में शनिवार को आधार कार्ड बनने व अपडेट शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और नए आधार कार्ड बनवाने के साथ-साथ नाम–पता संशोधन, मोबाइल नंबर अपडेट सहित अन्य आवश्यक सुधार कार्यों का लाभ उठाया।

दूरस्थ भौगोलिक स्थिति के कारण ग्रामीणों को पहले आधार संबंधी कार्यों के लिए ब्लॉक या जिला मुख्यालय तक लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे समय और आर्थिक बोझ दोनों बढ़ते थे। इस विशेष शिविर के आयोजन से ग्रामीणों को गांव स्तर पर ही सुविधा मिल गई और उन्हें काफी राहत महसूस हुई।

आधार सेवा संचालक मायाराम कोर्राम ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में लगभग 180 लोगों के नए आधार कार्ड बनाए गए तथा कई ग्रामीणों के आधार में आवश्यक अपडेट किए गए। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे शिविर ग्रामीण अंचलों में लगाए जाएंगे, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति आधार सुविधा से वंचित न रहे।

वहीं युवा मोर्चा जिला मंत्री भानु नाग ने आधार सेवा की टीम की सराहना करते हुए

कहा कि भोगापाल जैसे सुदूर वनांचल क्षेत्र में शिविर आयोजित करना सराहनीय पहल है। इससे ग्रामीणों का समय और धन दोनों की बचत हुई तथा उन्हें जिला, ब्लॉक या उप तहसील मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़े। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बुजुर्ग ग्रामीण उपस्थित रहे।

Exit mobile version