Chhattisgarh: जिला के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा एवं माननीय मंत्री श्री केदार कश्यप ने नारायणपुर पुलिस को हाई टेक करने के उद्देश्य से नक्सल विरोधी अभियान के लिए डीआरजी जवानों को 200 मोटर साइकिल किया सुपुर्द

 

 

जिला के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा एवं माननीय मंत्री श्री केदार कश्यप ने नारायणपुर पुलिस को हाई टेक करने के उद्देश्य से नक्सल विरोधी अभियान के लिए डीआरजी जवानों को 200 मोटर साइकिल किया सुपुर्द

 

नारायणपुर पुलिस को मिली टीव्हीएस “रोनिन 225 सीसी” की 200 मोटर सायकल।

डीआरजी और केन्द्रीय बल के जवानों सहित थाना/कैम्प में तैनात होंगे लाभान्वित ।

 

वर्ष 2020 में 50 मोटर सायकल के साथ हुई थी योजना की शुरुआत ।

 

कल दिनांक 12-02-2026 को जिला नारायणपुर के प्रभारी मंत्री माननीय श्री टंकराम वर्मा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन एवं माननीय मंत्री श्री केदार कश्यप, वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता, संसदीय कार्य, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नारायणपुर पुलिस को हाईटेक करने तथा नक्सल विरोधी अभियान में तेजी लाने के उद्देश्य से डीआरजी जवानों को टीव्हीएस “रोनिंन 225 सीसी” की 200 मोटर सायकल सुपुर्द किया। इस दौरान माननीय मंत्रीगण ने सर्वप्रथम मोटर सायकल की विधिवत तरीके से पूजा-अर्चना कर मय हेलमेट के डीआरजी जवानों को सुपुर्द करके जवानों को हरी झंडी दिखाकर बाइक को नक्सल विरोधी अभियान के लिए ऑपरेशनल किया।

 

उल्लेखनीय है कि उक्त मोटर सायकल पुलिसिंग को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय, रायपुर के निर्देशानुसार प्राप्त हुई है जिसे जिला के नक्सल फ्रंट में कार्य करने वाले डीआरजी और केन्द्रीय बल के जवानों सहित थाना/कैम्प में वितरित किया जा रहा है। यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 में 50 मोटर सायकल के साथ इस योजना की सुरुआत हुई थी।

 

प्रभारी मंत्री श्री वर्मा ने बताया कि डीआरजी और केन्द्रीय बल के जवानों के लिए थाना /कैम्प में शासकीय मोटर सायकल उपलब्ध होने से न सिर्फ जिले की पुलिसिंग मजबूत होंगी वरन् कतिपय मामलों में शासकीय कार्यों के त्वरित निराकरण/सम्पादन करने में सुगमता होगी ।

 

इस दौरान राज्य लघु वनोपज अध्यक्ष, राज्यमंत्री दर्जा श्री रुपसाय सलाम, अध्यक्ष जिला पंचायत नारायणपुर श्री नारायण मरकाम, भाजपा जिला अध्यक्ष एवं सरपंच ग्राम पंचायत छोटेडोंगर श्रीमति संध्या पंवार एवं पार्षद श्रीमती रमशीला नाग, श्रीमती संगीता जैन, श्री प्रवीण जैन, भाजपा नेता श्री जोगेन्द्र उर्फ जैकी कश्यप, श्री पंकज जैन, कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक श्री रोबिनसन गुड़िया, श्री वनमंडलाधिकारी डॉ वेंकटेशा एम जी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील नायक, उप पुलिस अधीक्षक श्री परवेज कुरैशी, उप पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार सिंह, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री अमृता पैकरा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अभयजीत मंडावी, रक्षित निरीक्षक श्री सोनू वर्मा, रक्षित निरीक्षक मो. मोहसिन खान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, मीडिया बंधु एवं रक्षित केन्द्र और वाहन शाखा के पुलिस अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।

 

Exit mobile version