
अंबुझमाड़ के दुर्गम जंगलों में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में एक महिला सहित तीन माओवादी ढेर कर दिए गए हैं।
यह नक्सल ऑपरेशन गडचिरोली पुलिस के C-60 कमांडो द्वारा चलाया गया।
मुठभेड़ में C-60 जवान दीपक चिन्ना मडावी शहीद हो गए
वहीं जवान जोगा मडावी गोली लगने से घायल हुए हैं जिनका उपजिला भामरागढ़ अस्पताल में इलाज जारी है, हालत स्थिर बताई जा रही है।
घटनास्थल से एके-47 और एसएलआर राइफल बरामद की गई है।
इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है।
मारे गए माओवादियों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है।
इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि गडचिरोली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने की है।