हथियारबंद माओवाद के ताबूत में कील ठोकती नारायणपुर डीआरजी की बड़ी कार्रवाई – नक्सली हथियार फैक्ट्री के सामान की भारी मात्रा में बरामदगी

विओ – डीआरजी और पुलिस बल ने किया नक्सलियों के द्वारा छिपाया गया नक्सल हथियार फैक्ट्री का बड़ा डंप बरामद
विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर थाना सोनपुर क्षेत्रांतर्गत सफल सर्च ऑपरेशन
लगभग 1000 कि.ग्रा की एल्यूमीनियम छड़ें हुई ज़प्त
हज़ारों की संख्या में लोहे के पाईप सहित इलेक्ट्रिक कटर एवं वेल्डिंग का सामन इत्यादि भी हुआ बरामद
बिना किसी जनहानि और बल क्षति के अभियान पूर्ण
छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत जिला नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्रों में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
इस नक्सल विरोधी अभियान के अंतर्गत नारायणपुर पुलिस को नक्सली हथियार फैक्ट्री को जड़ से उखाड़ फेंकने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। प्राप्त विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर थाना सोनपुर से संचालित सर्च ऑपरेशन के दौरान कोरसकोड़ों-पाँगुड-कंदुलपार क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए बड़े डंप का सफलतापूर्वक पता लगाया गया। इस इनपुट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डीआरजी टीम ने क्षेत्र में पूर्व नियोजित एरिया डॉमिनेशन पैट्रोल की योजना में आवश्यक संशोधन कर सघन तलाशी अभियान चलाया।
हाल में ही जिला पुलिस द्वारा बीएसएफ़ के साथ इस क्षेत्र में नवीन सुरक्षा कैंप कोरस्कोडो खोला गया है।
नारायणपुर पुलिस द्वारा नक्सल मुक्त सशक्त बस्तर की कल्पना को साकार रूप देने हेतु क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी ‘‘माड़ बचाओ’’ अभियान संचालित किया जा रहा है। साथ ही अबूझमाड़ में लगातार नवीन कैम्प स्थापित करते हुए सड़क पुल-पुलिया निर्माण सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं को अंदरूनी गांव तक पहुंचाये जाने में सहयोग प्रदान किया जा रहा है। जिससे पुलिस बल ने आम नागरिकों की विश्वास अर्जन करने मे सफलता अर्जित की है, फलस्वरूप आम नागरिकों के द्वारा नक्सल डंप की जानकारी पुलिस और केन्द्रीय बल से साझा किया जा रहा है।
तलाशी के दौरान नक्सल डंप से निम्नानुसार सामग्री प्राप्त हुई है :-
1. लोहा पाईप हॉफ इंच – 584 नग
2. लोहा पाईप 1 इंच – 588 नग
3. लोहा पाईप डेड इंच – 70 नग
4. लोहा पाईप 02 इंच – 30 नग
5. लोहा पाईप (छोटा) डेड इंच – 11 नग
6. लोहा पाईप ढाई इंच – 03 नग
7. एल्युमिनियम हॉफ इंच – 140 नग
8. एल्युमिनियम 2 इंच – 32 नग प्रत्येक वज़नी 8 कि.ग्रा
9. एल्युमिनियम 3 इंच – 30 नग प्रत्येक वज़नी 22.5 कि.ग्रा
10. बीजीएल सेल – 61 नग
11. बीजीएल सेल (छोटा) – 21 नग
12. तीर धनुष बीजीएल – 46 नग
13. SLR खाली मैगजिन – 14 नग
14. पिस्टल खाली मैगजिन – 01 नग
15. टुलू मोटर – 01 नग
16. केरोसिन ब्रश ब्लू पम्प – 05 नग
17. कटर व्हील – 310 नग
18. स्क्रू (छोटा) – 04 पेकेट
19. स्क्रू (बाडा) – 01
20. लाईट Three पिन – 06 नग
21. लाईट सिंगल बटन – 10 नग
22. वेल्डींग ईलेक्ट्रोड होल्डर – 01 नग
23. वर्गों इलेक्ट्रॉनिक कॉम्पैक्ट स्केल – 01 नग
24. मोटर सायकल स्पोक – 44 नग
25. रेतमल – 05 नग
26. ग्रेन्डर मशिन – 02 नग
27. ग्रेन्डर टूल बाक्स – 01 नग
28. स्टोक पिन – 40 नग
29. स्टोक वायसर – 11 पेकेट
30. ग्रेडिंग विल – 05 नग
31. मोटर पट्टा (रबड) – 05 नग
32. अन्य मशिनरी सामान –
बरामद सामग्री को सुरक्षित रूप से थाना सोनपुर लाकर प्रस्तुत किया गया है। इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नारायणपुर पुलिस एवं केंद्रीय बलों के द्वारा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान लगातार प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।
“नक्सलवाद के विरुद्ध हमारा अभियान निरंतर जारी है। सुरक्षा बलों की यह मुस्तैदी क्षेत्र में शांति और विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी। और डेड लाइन तक हम नक्सलमुक्त बस्तर के सपने को साकार करेंगे। “-