
युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष का फरसगांव नगर में हुआ भव्य स्वागत
कोंडागांव- जिले के विकास खण्ड फरसगांव में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष का बुधवार को प्रथम फरसगांव नगर आगमन पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं एवं भाजपा समर्थकों द्वारा भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।
नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए जैसे ही नेता नगर में पहुंचे, युवाओं ने फूल-मालाओं, आतिशबाजी एवं जोरदार नारेबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भीमा मड़कम ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने युवाओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। नेताओं ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में युवा मोर्चा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी ने संगठन के प्रति एकजुटता का परिचय देते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में फरसगांव नगर पंचायत अध्यक्ष प्रशांत पात्र, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कौशल सावरकर, वीरेंद्र बघेल, फरसगांव मंडल अध्यक्ष धनराज पांडे, महामंत्री प्रवीण राव , बड़ेडोगर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सलाम, रामकुमार कोर्राम, केशकाल नगर पंचायत उपाध्यक्ष भूपेश सिन्हा, टीकम कोठारी, जसवंत नेताम, दिनेश नेताम, राकेश यादव, कपूर बैध सहित युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।