Chhattisgarh : नक्सलियों का खौफ – पेटी ठेकेदार की गला रेतकर हत्या—सर्चिंग अभियान तेज

नक्सलियों ने सड़क निर्माण के पेटी ठेकेदार का अपहरण कर की हत्या

पामेंड़ थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ सड़क निर्माण कार्य में लगे पेटी ठेकेदार इम्तियाज अली का नक्सलियों ने अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद नक्सलियों ने ठेकेदार की गला रेतकर हत्या कर दी।

 

मौके पर मौजूद ठेकेदार का एक सहयोगी किसी तरह नक्सलियों के चंगुल से बचकर इरापल्ली मेटागुड़म कैंप पहुंचा और अधिकारियों को पूरी घटना की जानकारी दी।

 

घटना की पुष्टि एसपी जितेंद्र कुमार यादव ने की है। मामले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है।

 

नक्सलियों की इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version