National : तेलंगाना CM के बयान पर नाराज़गी भड़की — विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का कड़ा विरोध प्रदर्शन

संवाददाता – दीपक गोटा

तेलंगाना CM के बयान पर नाराज़गी भड़की — विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का कड़ा विरोध प्रदर्शन

 

नारायणपुर जिले में आज विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के उस बयान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, जिसे हिंदू देवी–देवताओं का अपमान बताया जा रहा है।

 

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि—

रेवंत रेड्डी का बयान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला है और यह हिंदू विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। बजरंग दल ने आरोप लगाया कि यह बयान सोच-समझकर किया गया धार्मिक अपमान है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए मुख्यमंत्री से बयान वापस लेने और माफी मांगने की मांग की है।

 

विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।

Exit mobile version