Chhattisgar : 5 महिलाओं समेत 15 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 47 लाख के इनामी माओवादी पुलिस के सामने सरेंडर

संवाददाता- दीपक गोटा

 

5 महिलाएं समेत 10 नक्सलियों ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण इनमें कई बड़े इनामी माओवादि शामिल इनमें कुल 48 लाख रुपए का इनाम

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लगातार नक्सल विरोधी अभियानों में सुरक्षा बलों को सफलता मिल रही है इसी क्रम में आज सुकमा जिले में एक और बड़ी कामयाबी मिली जहां- 15 सक्रिय माओवादियों ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण इनमें कई बड़े इनामी नक्सली शामिल थे जिन पर कुल 48 लाख रुपए का इनाम घोषित था -पुनर्वास नीति से प्रभावित ये सभी अब मुख्यधारा में जीवन शुरू करने जा रहे हैं

आत्मसमर्पित माओवादियों में PLGA बटालियन-01 के 4 हार्डकोर सदस्य भी शामिल हैं- आत्मसमर्पण करने वालों में PPCM के 4- SCM के 2- पार्टी सदस्य 3 और अन्य 8 सदस्य शामिल हैं- इनमें 5 महिलाएं और 10 पुरुष माओवादी हैं

 

सुकमा में 15 माओवादियों ने सरेंडर किया है जिनमें 5 महिलाएं और 10 पुरुष शामिल हैं। इन सभी पर कुल ₹47 लाख का इनाम था उन्होंने छत्तीसगढ़ की नक्सलवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति और पुना मुर्गम योजना से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया हाल ही में तर्रेम और अंसदरी क्षेत्रों में सुरक्षा कैंपों की बढ़ती उपस्थिति ने भी उन्हें समर्पण के लिए प्रेरित किया

 

ये सभी नक्‍सली लंबे समय से सुकमा, कोंटा, जगरगुंडा के क्षेत्रों में सक्रिय थे और कई नक्‍सल घटनाओं में शामिल रहे हैं. आत्मसमर्पण करने वालों नक्‍सलियों पर

4 नक्सलियों पर ₹8-8 लाख

2 नक्सलियों पर ₹5-5 लाख

1 नक्सली पर ₹3 लाख

1 नक्सली पर ₹2 लाख

1 नक्सली पर ₹1 लाख

इनमें PPCM के 4, SCM के 2, पार्टी सदस्य 3 और अन्य 8 सदस्य शामिल हैं

इस आत्मसमर्पण अभियान में सुकमा जिला के पुलिस बल, DRG, RAF, CRPF (02, 212, 217, 223 बटालियन), COBRA 207 और विभिन्न इंटेलिजेंस एजेंसियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Exit mobile version