शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोक कला महोत्सव मेंलिंगों घोटुल मांदरी नाचा दल ने किया प्राप्त किया प्रथम स्थान।
शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोक कला महोत्सव का राज्य स्तरीय आयोजन सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस 2025 के अवसर पर भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में देश की राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं।
महोत्सव में कोंडागांव जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे लिंगों घोटुल मांदरी नाचा दल ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अपनी पारंपरिक नाचा विधा और ऊर्जावान प्रदर्शन के दम पर दल ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया।
उल्लेखनीय है कि यह नाचा दल जिला स्तरीय प्रतिस्पर्धा में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय आयोजन के लिए चयनित हुआ था। दल की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
