National : राष्ट्रपति माननीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा कलेक्टर गौरव सिंह और निगम आयुक्त विश्वदीप को 6वें राष्ट्रीय जल संरक्षण पुरस्कार से सम्मानित किया गया…

संवाददाता- दीपक गोटा

 

राष्ट्रपति माननीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा कलेक्टर गौरव सिंह और निगम आयुक्त विश्वदीप को 6वें राष्ट्रीय जल संरक्षण पुरस्कार से सम्मानित किया गया…

 

रायपुर जिले और नगर निगम को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2024 समारोह के दौरान पुरस्कार प्रदान किए गए- नगर निगम को जल संचय जन भागीदारी (JSJB) 1.0 अभियान के तहत देश भर के नगर निगमों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जिसमें रायपुर जिले ने ईस्टर्न जोन की कैटेगरी 01 में तीसरा स्थान हासिल किया

राष्ट्रपति द्वारा पहली बार इस श्रेणी में पुरस्कार दिया है. देश भर कर निगमों में रायपुर नगर निगम प्रथम रहा

 

छत्तीसगढ़ राज्य को जल संरक्षण के समग्र प्रयासों के लिए राज्यों की श्रेणी में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह और नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने राष्ट्रपति से ये प्रतिष्ठित पुरस्कार ग्रहण किए

 

राष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि रायपुर जिला प्रशासन ने स्थानीय निकाय और जन समुदाय के संयुक्त भागीदारी से उल्लेखनीय पहल करते हुए जल संरक्षण का जन आंदोलन का रूप दिया- निगमों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए रायपुर नगर निगम ने 33.082 कार्य पूर्ण किये- जिला रायपुर ने 36.282 कार्य पूर्ण किए एवं छत्तीसगढ़ ने 4.05.563 कार्य किए जिसमें- रेन वाटर हार्वेस्टिंग रिचार्ज पिट्स, अमृत सरोवर- टॉप डैम और परकोलेशन टैंक का निर्माण शामिल है

 

जिसे रायपुर में 4 एसटीपी के माध्यम से कुल 206 MLD (मिलियन लीटर प्रतिदिन) क्षमता विकसित किया गया है- 9 औद्योगिक इकाइयों को 125.849 MLD शुद्ध जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है

नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में वर्षा जल संचयन और रिचार्ज पिट्स का निर्माण किया गया है जिससे भूजल स्तर को बेहतर बनाने में मदद मिल रही है

 

सरोवर पुनर्जीवन- शहर के आसपास 20 से अधिक नए सरोवरों (तालाबों/झीलों) का पुनर्जीवन कार्य किया गया है – स्मार्ट जल प्रबंधन भू-जल स्तर की निगरानी के लिए स्मार्ट वाटर मैनेजमेंट के तहत एक डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम की शुरुआत की गई है

दण्डकारण्य दर्पण के नियमित अपडेट्स के लिए अपने नाम एवं स्थान के साथ 09479094760 पर व्हाट्सएप करें!

Exit mobile version