
संवाददाता- दीपक गोटा
दिल्ली बम ब्लास्ट में मारे गए लोगों को विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल के द्वारा दिये जलाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
नारायणपुर जिले – के विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल के द्वारा राजधानी दिल्ली के लालकिले पास हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को सभी ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को दिएजला कर श्रद्धांजलि दी और उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए- कहा आतंकवाद की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि वे शहीदों के साथ हैं
श्रद्धांजलि- विश्व हिंदू परिषद (विहिप) बजरंगदल ने राजधानी दिल्ली लालकिले के पास हुए
धमाके के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिसमें कई निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी यह बखरुपारा चौक में श्रद्धांजलि शोक सभा रखा गया था
आक्रोश- (विहिप) ने इस आतंकी हमले को मानवता पर कलंक बताते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है
और उन्होंने भारत सरकार का समर्थन करते हुए कहा कि वे देश के साथ हैं और आतंकवाद से लड़ने के लिए तैयार हैं
जिले के विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल के जिलाअध्यक्ष उपअध्यक्ष -जिला संयोजक, सहसंयोजक- जिलामंत्री एवं गौ रक्षक प्रमुख- नगरअध्यक्ष, नगर उपअध्यक्ष- नगरमंत्री- संयोजक,सहसंयोजक – एवं अन्य प्रमुखों बजरंगदल के सदस्य भी रहे और जिला वासी भी रहे सामिल