Chhattisgarh: नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों को मिली बड़ी  सफलता ,जंगलों से बरामद किए विस्फोटक सामग्रियां सुरक्षाबल थी निशाने में… 

नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों को मिली बड़ी  सफलता ,जंगलों से बरामद किए विस्फोटक सामग्रियां सुरक्षाबल थी निशाने में…

नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों के हाथों एक और बड़ी सफलता । पुलिस को तीन अलग-अलग जंगल क्षेत्रों में सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया है।

 

 

जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम को शोभा और जुगाड़ थाना क्षेत्र के जंगलों में सायबिनकछार, कोदोमाली और भूतबेड़ा के जंगलों में छिपाई गई नक्सली सामग्री मिली।बरामद सामान में 4 नग कुकर बम, इलेक्ट्रिक वायर, फटाका एवं राशन सामग्री शामिल है ।

 

एसपी निखिल राखेचा ने इस पूरे मामले की पुष्टि की है उन्होंने बताया कि नक्सलियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है उनको हर एक गतिविधियों पर सुरक्षा बल अपनी नजर रख रही है तथा सुरक्षा बलों की सर्चिग अभियान आगे भी जारी रहेगा ।

 

पुलिस का मानना है कि यह सामान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जंगलों में डंप किया था लेकिन पुलिस की लगातार सर्चिंग के परिणाम नक्सलियों की मनसूबे नाकामियाब कर सके ।

 

Exit mobile version