
संवाददाता- दीपक गोटा
यादव समाज के द्वारा हर साल की तरह धूमधाम से गोपाष्टमी और गोवर्धन पूजा का महोत्सव आयोजित किया गया
नारायणपुर जिले के यादव समाज द्वारा हर साल धूमधाम से गोपाष्टमी और गोवर्धन पूजा का महोत्सव आयोजित कर पुजा कि जाती है इन त्योहारों में गायों और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है, साथ ही शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है
ये दोनों त्योहार यादव समाज के लिए विशेष महत्व रखते हैं क्योंकि वे पारंपरिक रूप से पशुपालक रहे
गोपाष्टमी- यह वह दिन माना जाता है जब भगवान कृष्ण ने पहली बार गायों को चराना शुरू किया था इस दिन गायों को स्नान कराकर सजाया गया और उनकी पूजा अर्चना को गई
बस्तर सांसद ने कहा गोवर्धन पूजा- भगवान कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाकर ब्रजवासियों की इंद्र के प्रकोप से रक्षा की इस दिन गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाया और पूजा किया जाता है
बखरूपारा स्थित कार्यक्रम स्थल पर भगवान श्रीकृष्ण और गायों की विशेष पूजा किया गया
नारायणपुर में यादव समाज द्वारा आयोजित इस महोत्सवों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए
मुख्य अतिथि- श्री केदार कश्यप जी वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री छ.ग शासन
विशिष्ट अतिथि- श्री महेश कश्यप (सांसद बस्तर)
विशेष अतिथि- श्री नारायण मरकाम (जिला पंचायत अध्यक्ष)- श्रीमती पिंकी उसेण्डी (जनपद पंचायत अध्यक्ष)- श्री इन्द्रप्रसाद बघेल (नगर पालिका अध्यक्ष)सर्व समाज अध्यक्ष-जिला-नारायणपुर, अध्यक्षता- श्री जगन्नाथ यादव (जिलाध्यक्ष यादव समाज)-जिला-नारायणपुर (छ.ग.) परगना अध्यक्ष एवं यादव समाज के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
किशोर यादव (दुगाल परगना), चैतुराम यादव (करंगाल परगना), बुधुराम यादव (बेनूर परगना), खुमेश यादव (84 परगना छोटेडोंगर), नरेन्द्र यादव (बड़गांव परिक्षेत्र), कुमार यादव (सुलेंगा परिक्षेत्र), राकेश यादव (बारागांव परगना), महेश यादव (कस्तुरमेटा अबूझमाड़)
महेश कश्यप ने कहा दंतेश्वरी मावली माता की धरती को में प्रणाम करता हूं और आज मैं गोवर्धन गिरधारी श्री कृष्ण लाल भगवान की आज की इस गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में उपस्थित सभी यादव माता बन्धुओं को और नन्हे नन्हे बाल गोपालो को मैं बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ
प्रारंभ- शोभायात्रा यादव समाज के मंदिर से शुरू होगी और जहां विधि-विधान से पूजन के बाद शुभारंभ किया जायेगा
यह नगर के मुख्य मार्गों से बाजार ईस्तल और चौक से होकर गुजरते हुए वापस उसी मंदिर में निर्धारित स्थान पर समाप्त हुआ
बस्तर सांसद ने कहा ये आयोजन नारायणपुर जिले में यादव समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए
उन्होंने गोवर्धन पूजा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति- गौ-सेवा और प्रकृति के प्रति हमारी आस्था को दर्शाता है
सांसद ने कहा कंस के कारण ही कृष्ण के जन्म का महत्व है इस विषय पर धार्मिक और आध्यात्मिक व्याख्याएँ अलग-अलग हो सकती हैं। यह बयान पारंपरिक मान्यताओं की एक भिन्न व्याख्या प्रस्तुत करता है जहाँ आमतौर पर कृष्ण को कंस के अत्याचारों को समाप्त करने के लिए जन्म हुआ था
महेश कश्यप ने बताया कि मैं लंबे समय से आदिवसियों के धर्मांतरण के खिलाफ दिल्ली में आवाज उठाई और उन्होंने बस्तर की संस्कृति और परंपराओं की रक्षा पर भी जोर दिया है
यह पूजा भगवान कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत को उठाकर इंद्र के प्रकोप से गोकुल वासियों की रक्षा करने की कथा का प्रतीक है
सांसद महेश कश्यप की उपस्थिति से यह कार्यक्रम और भी विशेष बन गया।