Chhattisgarh: ज़मीनी कार्यकर्त्ताओ से पूछ कर नया अध्यक्ष बनाया जायेगा देशभर मे चल रहे संगठन सृजन अभियान के तहत नये जिलाध्यक्ष की होंगी नियुक्ति

ज़मीनी कार्यकर्त्ताओ से पूछ कर नया अध्यक्ष बनाया जायेगा देशभर मे चल रहे संगठन सृजन अभियान के तहत नये जिलाध्यक्ष की होंगी नियुक्ति

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी लोकसभा मे विपक्ष के नेता राहुल गाँधी के मंशारूप संगठन सृजन अभियान के तहत जमीनी स्तर के कार्यकर्त्ता तक पहुंच कर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद की चयन कर नियुक्ति करने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से प्रमुख पर्यवेक्षक सैयद अजमतुल्ला हुसैनी, पर्यवेक्षक कुवंर सिंह निषाद विधायक गुंडरदही, पर्यवेक्षक रामकुमार यादव विधायक चद्रपुर, को जिलाध्यक्ष के चयन के लिए भेजा था जिन्होंने जिले के सभी ब्लॉक नारायणपुर ग्रामीण, ओरछा, छोटेडोंगर, कोहकामेटा एवं नारायणपुर शहर के मंडल अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी, जिले के समस्त जनप्रतिनिधि पूर्व जनप्रतिनिधि, कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, शहर अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई कार्यकारिणी, एवं सभी वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ को बैठक मे बुलाया गया था और सभी कार्यकर्त्ताओ को कमरे मे बुला कर वन टू वन चर्चा किया गया, इन चर्चाओ की रिपोर्ट बना कर सीधे दिल्ली मे राष्ट्रीय कांग्रेस को सौपा जायेगा इस कार्यक्रम मे प्रदेश कांग्रेस सचिव रजनू नेताम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिसेल नाग, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन, पीसीसी सचिव देवनाथ उसेंडी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, जिला महासचिव शेख तौहीद अहमद, वरिष्ठ कांग्रेसी जेपी देवांगन पीसीसी सदस्य राजेश दीवान, सुनील सिंह राठौर, मो. हुसैन, रामप्रसाद सिन्हा, सुक्कू सलाम, नगर पालिका पूर्व उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव वेदबती पात्र, मीना नाग, रशीला कश्यप, पूर्व पार्षद रखी राणा, वगेश्वरी पटेल, एनएसयूआई प्रदेश सचिव जय वट्टी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बोधन देवांगन, एवं सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे ।
Exit mobile version