National: अब ट्रेन से 16 घंटे का सफर नहीं बल्कि फ्लाइट से 1.30 घंटे में जगदलपुर से भुवनेश्वर तक सीधी उड़ान 

अब ट्रेन से 16 घंटे का सफर नहीं बल्कि फ्लाइट से 1.30 घंटे में जगदलपुर से भुवनेश्वर तक सीधी उड़ान

 

 

रेलमार्ग के बाद अब जगदलपुर से सीधे भुवनेश्वर के लिए हवाई मार्ग । जगदलपुर से भुवनेश्वर के लिए अब सीधी उड़ान सेवा शुरू होगी इस हवाई मार्ग का फायदा बस्तर के साथ ओडिशा के लोगों को भी मिलेगा अभी फिलहाल इसकी कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जैसी तैयारियां है, उस हिसाब से विंटर शेड्यूल की शुरुआत के साथ ही हैदराबाद-जगदलपुर-भुव नेश्वर सेक्टर पर विमान सेवा शुरू होने की संभावना है। हैदराबाद-जगदलपुर-भुव नेश्वर फ्लाइट ऑपरेशन का जिम्मा एलायंस एयर को मिल सकता

 

जहां जगदलपुर से भुवनेश्वर के बीच रेल से सफर करने में लोगों को 16 घंटे तक का समय लगता है । हवाई सुविधा शुरू होने से लोग सिर्फ डेढ़ घंटे में जगदलपुर से भुवनेश्वर पहुंच पाएंगे। इसका बड़ा फायदा एनएमडीसी जैसी कंपनियों को होगा, जिससे बस्तर में औद्योगिक सेक्टर के विकास को रफ्तार मिलेगी। इससे बस्तर की अर्थव्यवस्था को सीधा फायदा मिलेगा। बता दें कि नए सेक्टर पर विमान सेवा शुरू करने को लेकर लंबे समय से लगातार प्रयास किए जाते रहे हैं।

 

भुवनेश्वर से यही ट्रेन शाम 7.35 बजे रवाना होती है। दूसरे दिन सुबह 11.15 बजे जगदलपुर पहुंचती है। ट्रेन से जगदलपुर-भुवनेश्वर के बीच 785 किमी की दूरी तय करने में करीब 16 घंटों का समय लग जाता है। वही पर हैदराबाद-जगदलपुर-भुव नेश्वर विमान सेवा शुरू होने से जगदलपुर से भुवनेश्वर के बीच की दूरी सिमट जाएगी । लोग आसानी से भुवनेश्वर पहुंच पाएंगे इसका फायदा ये होगा कि लोगों को लंबे सफर से मुक्ति मिलेगी। जगदलपुर-भुवनेश्वर के बीच सीधी विमान सेवा शुरू होने का ये फायदा भी होगा कि बस्तर में औद्योगिक संस्थाओं का आना-जाना बढ़ेगा। इससे बस्तर के औद्योगिक विकास का रास्ता खुलेगा। औद्योगिक सेक्टर को बूस्ट खुलेंगे विकास के नए रास्ते खुलेंगे ।

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version