CG राज्य शिक्षक सम्मान समारोह 2025 में उमेश कुमार सलाम सम्मानित

शिक्षक दिवस

राज्य शिक्षक सम्मान समारोह 2025 में उमेश कुमार सलाम सम्मानित

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में मैथ्स और साइंस पार्क बनाकर शिक्षा को नई दिशा दी

नारायणपुर। राजधानी रायपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य शिक्षक सम्मान समारोह 2025 में नारायणपुर जिले के ग्राम छिनारी के शिक्षक उमेश कुमार सलाम को राज्यपाल माननीय श्री रमन डेका ने राज्य शिक्षक सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया।

उमेश कुमार सलाम उच्च प्राथमिक शाला छिनारी में पदस्थ हैं। नक्सल प्रभावित और सीमित संसाधनों वाले इस क्षेत्र में उन्होंने शिक्षा की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके प्रयासों से विद्यालय में वर्किंग मॉडल आधारित मैथ्स पार्क और साइंस पार्क का निर्माण हुआ है। इन पार्कों के माध्यम से बच्चे गणित और विज्ञान के कठिन सिद्धांतों को खेल-खेल में आसानी से समझ रहे हैं।

 

इस पहल को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों, ग्राम पंचायत छिनारी और ग्रामीणों ने भी सक्रिय सहयोग दिया। पंचायत ने आर्थिक मदद और श्रमदान किया, जबकि ग्रामीणों ने सामग्री उपलब्ध कराई। सामूहिक प्रयास से बना यह पार्क आज बच्चों की पढ़ाई और जिज्ञासा का केंद्र बन गया है।

मैथ्स और साइंस पार्क की स्थापना के बाद विद्यालय में बच्चों की संख्या और उपस्थिति दोनों बढ़ी हैं। अभिभावकों का कहना है कि यहां अब बच्चों को प्रयोगात्मक और आनंदमय शिक्षा मिल रही है, इसलिए वे अपने बच्चों को उत्साह से विद्यालय भेज रहे हैं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद उमेश कुमार सलाम ने कहा, “यह उपलब्धि केवल मेरी नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय, पंचायत और ग्राम छिनारी की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। यह सम्मान मुझे शिक्षा और समाज सेवा के लिए और अधिक समर्पण से कार्य करने की प्रेरणा देगा।”

राज्यपाल श्री रमन डेका ने अपने संबोधन में कहा कि उमेश कुमार सलाम जैसे शिक्षक समाज के लिए आदर्श हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी शिक्षा की ज्योति प्रज्वलित रखते हैं। उन्होंने उनके प्रयासों को पूरे छत्तीसगढ़ के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, विभिन्न जिलों से आए शिक्षक, और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जब राज्यपाल ने उमेश कुमार सलाम को सम्मान पत्र और प्रतीक चिह्न प्रदान किया,

Exit mobile version